फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The ceremony honored the teachers and the families of martyrs

समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक व शहीदों के परिजन

Thu, 03 Nov 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 03 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The ceremony honored the teachers and the families of martyrs
पुस्तक का पुन: लोकापर्ण करते पूर्व मंत्री - फोटो : अमर उजाला
 शहर के आल्हा चौक निवासी होनहार रविंद्र साहू की पुस्तक हैप्पीनेस सक्सेज की सफलता पर आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों, शहीदों के परिजनों व माता पिता को सम्मानित किया गया। इस दौरान भजन संध्या में प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


आल्हा चौक में पूंछ वाली गली निवासी रामकिशोर साहू के पुत्र रविंद्र साहू द्वारा लिखी गई पुस्तक हैप्पीनेस सक्सेज का प्रकाशन देश के सबसे बड़े प्रभात प्रकाशन ने किया था। एक वर्ष में एक लाख से अधिक किताबें बिक चुकी हैं। हैप्पीनेस सक्सेज पुस्तक की सफलता पर बुधवार की शाम सम्मान समारोह एवं भजन संध्या हुई। इसका शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री एवं महोबा सीट से सपा प्रत्याशी सिद्ध गोपाल साहू ने दीप जलाकर व शहीद राकेश चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि रविंद्र साहू ने न सिर्फ अपना बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। यदि उन्हें मौका मिला तो जिले में शिक्षा को बढ़ावा देंगे। ताकि यहां के होनहार देश में नाम रोशन कर सकें। समारोह में रविंद्र साहू को एलकेजी में पढ़ाने वाली संत जोसफ स्कूल की शिक्षिका हर्षलता, संस्कृत के शिक्षक नंदराम शास्त्री इंग्लिश टीचर श्यामलाल, यश भारती से सम्मानित आल्हा सम्राट वंशगोपाल यादव, शहीद राकेश चौरसिया के पिता ज्ञानचंद्र चौरसिया, रामकिशोर साहू, रविंद्र की मां उमादेवी साहू व रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री ने शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुस्तक हैप्पीनेस सक्सेज का पुन: लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। शरद व अमन ने रविंद्र साहू के मां व पिता के लिए समर्पित गीत तू कितनी भोली है तू कितनी प्यारी है मेरी मां सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा जितेंद्र, सावनी, सोनी ने देर रात तक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कविंद्र साहू, नईम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed