फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   the building ruined in wich munshi premchand used to live in rent

मकान ढहने के साथ ही खत्म हो गई मुंशी जी की निशानी

Sun, 18 Dec 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला/महोबा
अमर उजाला/महोबा Updated Sun, 18 Dec 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
the building ruined in wich munshi premchand used to live in rent
गिरने के बाद सिर्फ रह गई ये दीवार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला छजमनपुरा में मुख्य बाजार में मुशी प्रेमचंद का किराए का मकान ढहने के साथ उनकी यादें भी खत्म हो गई। इसी ऐतिहासिक इमारत में रहकर मुंशी प्रेमचंद ने कई उपन्यास और कहानियां भी लिखी हैं।
वर्ष 1909 से 1916 तक बेसिक शिक्षा विभाग में एसडीआई के पद पर रहे मुंशी प्रेमचंद स्कूलों का निरीक्षण बैलगाड़ी से करते थे। रात में गांव में ही विश्राम करते थे और अगले दिन आसपास के गांवों के स्कूलों का निरीक्षण करते थे। महोबा के मोहल्ला छजमनपुरा में किराए पर करीब सात साल तक रहे हिंदी जगत के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के किराए के मकान की इमारत शनिवार को ढहने के साथ ही उनकी यादें भी इमारत ढहने के साथ ही खत्म होेने लगी हैं।
विज्ञापन


छजमनपुरा में किराए के मकान में रहकर ही मुंशी प्रेमचंद ने आत्माराम और मंत्र जैसी मशहूर कहानियां लिखी हैं। इसके अलावा शोज ए वतन पुस्तक नवाब राय के नाम से लिखी थी। मशहूर साहित्यकार की वर्षो से जर्जर इमारत को संरक्षित करने की प्रशासन ने भी कोई पहल नहीं की है। जिससे उनकी इमारत ढहने के साथ आने वाले समय में लोग उनकी यादें भी भूल जाएंगे। लोग इस इमारत को मुंशी प्रेमचंद की इमारत के नाम से जानते थे। महोबा में लिखी गई उपन्यास और कहानियों के काफी पसिद्ध होने के साथ ही महोबा का भी नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed