फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bride turned out to be a minor, the baraat returned

Mahoba News: नाबालिग निकली दुल्हन, बैरंग लौटी बरात

Thu, 23 Feb 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The bride turned out to be a minor, the baraat returned
जनपद बांदा से महोबा के एक गांव आई थी बरात
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने रुकवाई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के एक गांव में आई बरात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई। नाबालिग लड़की की शादी कराने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की। वधू पक्ष के लोग लड़की की उम्र से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं दिखा सके। इस पर अधिकारियों ने शादी की रस्में रुकवा दीं। देर रात तक चली आरजू-मिन्नत के बाद कोई निष्कर्ष न निकलने पर दूल्हा व बराती लौट गए।
जनपद बांदा निवासी इमरान की शादी थाना महोबकंठ के कोहनिया गांव में तय हुई थी। बुधवार रात करीब नौ बजे बरात धूमधाम के साथ दरवाजे पर पहुंची। बरातियों के स्वागत के बाद भोजन चल रहा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने नाबालिग की शादी होने की सूचना जिला प्रशासन को दे दी। डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर एसडीएम कुलपहाड़ अरुण कुमार दीक्षित, सीओ हर्षिता गंगवार के अलावा बाल कल्याण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने लड़की के आधार कार्ड व अन्य शैक्षिक अभिलेख मांगे लेकिन परिजन लड़की का न तो आधार कार्ड दिखा सके और न ही कोई अन्य साक्ष्य दे सके। इस पर प्रशासन ने शादी रुकवा दी।
विज्ञापन

इस पर वर व वधू पक्ष के लोगों ने शादी की रस्में पूरी होने के लिए आरजू मिन्नत की लेकिन अधिकारियों ने लड़की के बालिग न होने की बात कहते हुए बरात वापस ले जाने की बात कही। देर रात तक बात न बनने पर दूल्हा व बराती बिना दुल्हन के लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed