फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bride arrived at the college to take her exam before her departure.

Mahoba News: विदाई से पहले परीक्षा देने कॉलेज पहुंची दुल्हन

Wed, 03 Dec 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 03 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bride arrived at the college to take her exam before her departure.
फोटो 02 एमएएचपी 08 परिचय-लाल जोड़े में विदाई से पहले पेपर देतीं दुल्हन प्रियंका कुशवाहा। स्रोत:
महोबा। शहर के साईं कॉलेज की बीकाॅम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका कुशवाहा ने शिक्षा के प्रति समर्पण की नई मिसाल पेश की है। सोमवार की रात उसकी शादी हुई। मंगलवार की सुबह वह विदाई से पहले परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंची। दुल्हन को अपने बीच परीक्षा देते देख विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ ने उसकी सराहना की।
विज्ञापन

सोमवार की रात छात्रा प्रियंका की शादी हुई। सुबह जब विदाई का समय आया तो उसने परिजनों व ससुराल पक्ष के लोगों को बताया कि वह पहले परीक्षा देने के लिए कॉलेज जाएगी और इसके बाद उसकी विदाई कराई जाए। उसकी बात पर वर व वधू पक्ष के लोग सहमत हुए। इसके बाद वह परिजनों के साथ कॉलेज आई। उसने अपना प्रश्न पत्र हल किया। प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने छात्रा प्रियंका के मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। परीक्षा देने के बाद छात्रा घर पहुंची। इसके बाद उसकी विदाई की रस्म पूरी हुई और वह अपने जीवन साथी के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed