फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The body of the youth who was swept away in the river was recovered after 58 hours

Mahoba News: 58 घंटे बाद बरामद हुआ नदी में बहे युवक का शव

Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth who was swept away in the river was recovered after 58 hours
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव से निकली अर्जुन नदी के तेज बहाव में बहे युवक का करीब 58 घंटे बाद शव बरामद हुआ। लखनऊ से आए एसडीआरएफ के 12 सदस्यीय दल ने घटनास्थल से तीन किमी आगे युवक का शव झाड़ियों में फंसा मिला है। सफल सर्च ऑपरेशन के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

सूपा गांव निवासी मानसिंह (40) 26 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे अर्जुन नदी में नहाने गया था। तभी पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। तब प्रशासन ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल से संपर्क किया। एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर अजीत कुमार भारती के नेतृत्व में 12 सदस्यीय तैराकी बल दो दिन पहले महोबा आया। 48 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम को सफलता मिली। युवक का शव तीन किमी दूर झाड़ियों मेंं फंसा मिला। सूपा चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नदी में बहे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed