{"_id":"69bee0a81ef4fd19f90887ba","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-from-a-saree-in-the-room-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123561-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
महोबा। थाना महोबकंठ के धरवार गांव में एक महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय परिजन खेत पर काम करने गए थे। शाम को घर लौटने पर परिजनों को जानकारी हुई। मामले की सूचना थाना पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
धरवार गांव निवासी मधुर अहिरवार की पत्नी ज्योति (22) शनिवार को अपनी दस माह की बेटी अगस्त्या के साथ घर पर थी जबकि अन्य परिजन खेत पर काम करने गए थे। शाम को जब परिजन घर वापस लौटे तो ज्योति का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। पति ने बताया कि घर पर कोई मौजूद नहीं था जब वह आए तो आवाज लगाई। कोई आहट न मिलने पर अंदर जाकर देखा, जहां पत्नी फंदे पर लटकती मिली। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। किसी ने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। मायके पक्ष को भी सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।