{"_id":"68e5609ee01781ef860c89f6","slug":"the-body-of-a-labourer-was-found-floating-in-the-gaurhari-pond-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118700-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गौरहारी तालाब में उतराता मिला श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गौरहारी तालाब में उतराता मिला श्रमिक का शव
Wed, 08 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव स्थित तालाब में एक श्रमिक का शव पानी में उतराता मिला। तालाब के किनारे कपड़े, गांजा और चिलम बरामद होने पर नशे की हालत में नहाते समय डूबने से मौत होने केी आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना श्रीनगर के बसौरा गांव निवासी मंगल राजपूत (50) गौरहारी में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। वह गांव के पहाड़ में काम करता था और रविंद्र के यहां निवास बनाये था। सोमवार की सुबह वह नहाने की बात कहकर कजरिया तालाब चला गया। शांत तक लौटकर न आने पर खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह उसके कपड़े तालाब के किनारे रखे मिले। पास में ही गांजा व चिलम बरामद हुआ। ग्रामीणों ने जब मंगल को तालाब मेंं उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी प्रशांत दीक्षित, कानूनगो प्रदीप खरे और लेखपाल वीरेंद्र राजपूत ने घटनास्थल पहुंच जांच की। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में मंगल नहाते समय गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। रविंद्र ने बताया कि मंगल काफी समय से गौरहारी मेंं रह रहा था। वह अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।