{"_id":"210bb89727ed66fca79bcd8996920ba9","slug":"ten-thousand-looted-by-robbers-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने मारपीट कर दस हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने मारपीट कर दस हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
बेलाताल-दौनी मार्ग पर दौनी मोड़ के समीप चार अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार तीन लोगों की मारपीट कर दस हजार रुपये लूट कर फरा हो गए। पीड़ित ग्रामीणाें ने घटना की तहरीर थाना नौगांव में दी है।
कस्बा बेलाताल निवासी चतुर सिंह यादव अपने दो अन्य साथियाें के साथ शनिवार देर रात बाइक से ग्राम दौनी जा रहा था। दौनी मोड़ के समीप पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे चार सशस्त्र बदमाशाें ने बाइक को रुकवा लिया और बाइक सवार ग्रामीणाें की घेराबंदी उनकी बंदूक की बटों से जमकर पिटाई की। लुटेरों ने ग्रामीणाें के पास से 3,700 रुपये नगद और दो मोबाइल सहित दस हजार रुपये की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए।
देर रात लुटे पिटे ग्रामीण थाना श्रीनगर पहुंचे और तहरीर दी। लेकिन घटनास्थल पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के थाना नौगांव के क्षेत्र में होने के कारण थानाध्यक्ष ग्रामीणाें को थाना नौगांव भेज दिया। जहां ग्रामीणों ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।