{"_id":"6a9329b9fcb2bb98b90bdc78","slug":"ten-people-including-a-teenager-injured-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128336-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओंं में किशोर समेत दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओंं में किशोर समेत दस लोग घायल
विज्ञापन
= हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं चोटें
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत दस लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव निवासी भोगराज (46) शनिवार की सुबह बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में मोड़ पर एकाएक आए दूसरी बाइक सवार को बचाने में चालक संतुलन खो बैठा और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि दूसरे बाइक सवार को बचाने पर गिरने से उसे चोटें आईं। वहीं, पचपहरा गांव निवासी इसराइल (26) शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी गड्ढे में बाइक जाने से वह गिरकर घायल हो गया। इसी तरह बजरिया निवासी सुमित्रा, बेलाताल निवासी अजय, कुरारा निवासी अर्पित, चितहरी निवासी नीरेंद्र, माथुरनपुरा निवासी फूलारानी, मझलवारा निवासी मानकी देवी, रतौली निवासी अमित व कांशीराम कॉलोनी निवासी नंदकिशोर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद