{"_id":"60eafd966785483cc167dc98","slug":"tehsildar-suspended-for-bad-comments-to-minister-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : राज्यमंत्री को अपशब्द कहने पर तहसीलदार निलंबित, ऑडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : राज्यमंत्री को अपशब्द कहने पर तहसीलदार निलंबित, ऑडियो हुआ था वायरल
Sun, 11 Jul 2021 07:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:50 PM IST
सार
11 जून को राज्यमंत्री महोबा दौरे पर आए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्यमंत्री के महोबा आगमन के दौरान ढाई घंटे देरी होने पर दो अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में मंत्री को अपशब्द कहे गए थे। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
विज्ञापन
निलंबित तहसीलदार कृष्ण राज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को अपशब्द कहते वायरल हुए ऑडियो के मामले में कुलपहाड़ में तैनात रहे तहसीलदार कृष्णराज सिंह को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया। साथ ही तहसीलदार के खिलाफ दर्ज मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की गई है।
गौरतलब है कि 11 जून को राज्यमंत्री महोबा दौरे पर आए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्यमंत्री के महोबा आगमन के दौरान ढाई घंटे देरी होने पर दो अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में मंत्री को अपशब्द कहे गए थे।
जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। डीएम सत्येंद्र कुमार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर मामले की जांच कराई। जिसके बाद कुलपहाड़ तहसीलदार को कुलपहाड़ से हटाकर कलक्ट्रेट में संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन
वहीं राज्यमंत्री के पीआरओ राहुल कुमार ने 15 जून को कुलपहाड़ कोतवाली में तहसीलदार कुलपहाड़ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मानहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में जिलाधिकारी ने तत्कालीन तहसीलदार को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था।
जिसके बाद शासन ने तहसीलदार कृष्णराज सिंह को निलंबित कर दिया है। डीएम ने बताया कि शासन स्तर पर भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। कुलपहाड़ कोतवाली में दर्ज मुकदमे की जांच भी पूरी हो गई है। जिसकी चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।