फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenage rape, porn video viral

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल

Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Teenage rape, porn video viral
महोबा। शहर के एक मोहल्ले की किशोरी का दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। शुक्रवार की शाम एक बार फिर आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी का पिता मेहनत-मजदूरी का काम करत है। 28 अगस्त को किशोरी घर पर अकेली थी, मां किसी कार्य से बाजार गई थी। तभी मोहल्ले का ही सौरभ सिंह मौका पाकर घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शुक्रवार की शाम एक बार फिर आरोपी सौरभ ने वीडियो वायरल की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। चीख-पुुकार मचाने पर आरोपी ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान किशोरी ने मां को पूरी घटना बताई। मां ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी सारैभ सिंह के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अपर एसपी आरके गौतम का कहना है कि किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed