{"_id":"6596f2629bf7822c170a02b6","slug":"teams-of-kanpur-baghpat-and-kharela-won-in-kabaddi-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3906-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कबड्डी में कानपुर, बागपत व खरेला की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कबड्डी में कानपुर, बागपत व खरेला की टीमें जीतीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में चल रहे अखिल भारतीय कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को महिला व पुरुष वर्ग के लीग मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में मेरठ और बागपत की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबकि महिला वर्ग में प्रयागराज व कानपुर की टीमें विजेता रहीं। शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन की शुरूआत एसडीएम चरखारी प्रदीप कुमार व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर की। पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला मेरठ और कानपुर के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में मेरठ ने कानपुर को 33-8 के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बागपत ने बनारस को 22-19 के अंतर से हराया। तीसरे मैच में खरेला ने हमीरपुर को 34-10 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। महिला वर्ग के पहले मुकाबले में बनारस ने प्रयागराज को 19-16 के अंतर से हराया।
दूसरे मैच में आजमगढ़ ने जौनपुर को 22-16 और प्रयागराज ने पटना को 40-8 के अंतराल से हराकर जीत दर्ज की। मेरठ और बागपत के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने 34-34 अंक अर्जित किए। मुकाबला बराबरी पर छूटा। मैच में बाबा भारती बांदा व ब्रदी प्रसाद झांसी रेफरी रहे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र पाठक, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।