{"_id":"5dd6db448ebc3e549b506f52","slug":"team-of-officers-reached-gugaura-village-after-getting-dengue-symptoms-in-patients-mahoba-news-knp5273203111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर गुगौरा गांव पहुंची अफसरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर गुगौरा गांव पहुंची अफसरों की टीम
विज्ञापन
महोबा। कबरई के ग्राम गुगौरा में वायरल बुखार व डेंगू बीमारी का प्रकोप बढ़ने से दो दर्जन लोगों के बीमार होने और जिला अस्पताल में उपचार किए जाने के मामले को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने अफसरों के साथ ग्राम गुगौरा पहुंच नालियों की साफ-सफाई व जल निकास की व्यवस्था का घर-घर जाकर जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर लोगों के ब्लड सैंपल लिए और दवाएं बांटी।
बता दें कि गुगौरा गांव में एक सप्ताह से बीमारी का प्रकोप है। बुधवार को दो दर्जन लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार में मुन्ना (45), गुरुदेव (40), कंचन (24), बसंती (11), बद्री (60), रितिक (01) व अंकित (06) आदि मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। मरीजों के ब्लड सैंपल मेडिकल कालेज झांसी भेजे गए हैं। गुरुवार को खबरें प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. सुमन, एसडीएम सदर राकेश कुमार, डीपीआरओ संतोष कुमार व डब्लूएचओ की टीम के साथ गांव पहुंच हकीकत परखी। डीएम ने घर-घर जाकर लोगों को अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखने की जानकारी दी। पानी इकट्ठा न होने दें, क्योंकि डेंगू का लार्वा साफ पानी में ही पैदा होता है। उन्होंने ग्राम प्रधान अमर सिंह को नालियों की बेहतर साफसफाई कराने व पूरे गांव में जल निकास की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डाक्टरों ने बताया कि मरीजों के डेंगू से प्रभावित होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी दर्ज की गई है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएम ने डीपीआरओ व नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारी अधिकारी को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, नियमित फॉगिंग व जल निकास की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच व उपचार शुरू कर दिया है।
जिला अस्पताल में डेेंगू वार्ड स्थापित
जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने डेंगू के संभावित मरीजों को उचित चिकित्सा देने और इसके फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लूू व डेंगू वार्ड की स्थापना कराई है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भर्ती मरीजों की नियमित जांच व बेहतर उपचार के निर्देश दिए।