{"_id":"61326b308ebc3ebde1368a7a","slug":"teacher-police-principal-bdo-collage-mahoba-news-knp6500001170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापिका से छेड़खानी के आरोप में शिक्षामित्र को स्कूल से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापिका से छेड़खानी के आरोप में शिक्षामित्र को स्कूल से हटाया
विज्ञापन
अध्यापिका से छेड़खानी के आरोप में शिक्षामित्र को को हटाया
जांच में दोषी मिलने पर शिक्षामित्र के खिलाफ होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। सहायक अध्यापिका से छेड़खानी के आरोप में शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्र को विद्यालय से तत्काल प्रभाव से हटाकर प्राथमिक विद्यालय चमर्रा से संबद्घ कर दिया। शुक्रवार को विद्यालय में कम बच्चे ही स्कूल पहुंचे।
थाना महोबकंठ के एक गांव में संचालित परिषदीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका के साथ उसी विद्यालय के शिक्षामित्र ने एक सितंबर को छेड़खानी कर दी थी। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी थी। हालांकि, शिक्षामित्र के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसी बात को लेकर गुरुवार को अभिभावकों ने विद्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया था और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेष त्रिपाठी ने शिक्षामित्र को विद्यालय से हटाकर प्राथमिक विद्यालय चमर्रा से संबद्घ कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर शिक्षामित्र के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई होगी।