फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   teacher

50 टीचरों की काउंसलिंग कराकर भराए गए विकल्प

Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
teacher
महोबा। जिले के दो दर्जन से ज्यादा विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के हो जाने से उन विद्यालयों से हटाए गए टीचरों की शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग कराकर हिंदी माध्यम विद्यालयों में भेजने के लिए विकल्प भराए गए। काउंसलिंग कराने के लिए सुबह से ही बीएसए कार्यालय में टीचरों की भारी भीड़ जुटी। जहां पर सबसे पहले दिव्यांग महिला, इसके बाद दिव्यांग पुरुष व फिर सबसे बाद में महिलाओं के विकल्प भराए गए।
विज्ञापन

जिले के करीब दो दर्जन से ज्यादा हिंदी माध्यम विद्यालयों को अंग्रेेजी माध्यम में परिवर्तित किए जाने के बाद हिंदी माध्यम के टीचरों को शुक्रवार को विद्यालय के विकल्प भराए जाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य संतोष कुमार सक्सेना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश प्रताप सिंह, जीजीआईसी चरखारी की प्रधानाचार्या अर्चना त्रिवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा पांडेय की चार सदस्यीय समिति की मौजूदगी में विद्यालयों के विकल्प भरने की प्रक्रिया कराई गई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक काउंसलिंग हुुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासनादेश के तहत विद्यालयों के विकल्प भराए गए हैं। सभी विद्यालय खोल दिए गए और उन विद्यालयों की सूची भी चस्पा कर दी गई। जिससे टीचरों को विकल्प भरने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। विकल्प भरने के आधार पर उन्हें विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के विकल्प भरने के बाद सभी टीचर खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed