{"_id":"5f3c11918ebc3e3ccb1d0eba","slug":"tajia-procession-will-not-come-out-on-muharram-ganesh-idols-will-not-be-established-in-mahoba-mahoba-news-knp5774735103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: मुहर्रम पर नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस, गणेश प्रतिमाएं भी नहीं होंगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: मुहर्रम पर नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस, गणेश प्रतिमाएं भी नहीं होंगी स्थापित
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें डीएम ने कहा कि मुहर्रम में किसी भी प्रकार का ताजिया व जुलूस नहीं निकलेगा और न ही किसी जगह पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पूजा पंडाल और शोभायात्रा की भी अनुमति नहीं होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर अभी थमा नहीं है। ऐसे में मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के पर्व पूरी सावधानी, प्रेम भाव और आपसी सौहार्द से मनाए जाएं। जिले में धारा 144 लागू है। किसी भी जगह पर एक साथ पांच लोगों के इकट्ठे होने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रशासन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे, जिससे जनपद का सौहार्द न बिगड़ने पाए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि मास्क न लगाने वालों को किसी भी स्थिति में न बख़्शा जाए और ज्यादा से ज्यादा चालान किए जाएं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने कहा कि त्यौहार नियम और कानून के अनुरूप ही मनाएं। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया की गहनता से निगरानी की जा रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की भ्रामक और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट को शेयर न करें और न ही किसी भी प्रकार की टिप्पणी करें। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव, एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम कुलपहाड़ मो. उवैस, सीओ जटाशंकर राव, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।