फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sworn to uphold the unity of the country

देश की एकता बनाए रखने की शपथ ली

Wed, 28 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 28 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sworn to uphold the unity of the country

जिले में गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया।सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानाें और स्कूलों में ध्वजारोहण कर देश की अखंडता, एकता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

विज्ञापन


हालांकि सुबह से ही रिमझिम बारिश के चलते गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम प्रभावित हुए। बच्चाें ने बारिश में भीगते हुए प्रभात फेरी निकाली। स्कूलाें में सारा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम मची रही।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में सुबह मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। पुलिस लाइन में पुलिस, फायर ब्रिगेड, महिला पुलिस, कोबरा और एनसीसी की टुकड़ियां अपने-अपने कमांडर के पीछे शस्त्र लेकर परेड करते हुए चल रही थीं। कमांडरों के निर्देश पर टोलियों का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्षाें ने पुलिसकर्मियाें के साथ परेड कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। डीएम ने टोलियाें के कमांडराें और पुलिसकर्मियाें को देश की अखंडता और एकता की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

उन्हाेंने कहा कि देश की तरक्की के लिए कार्य करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और कर्तव्य भी। टीचर, छात्राें को कर्तव्य परायणता और नैतिकता का भी पाठ पढ़ाएं। इस दौरान विद्यालयाें के छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम बारिश की भेंट चढ़ गए।

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश डॉ. गोकुलेश, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार गुलाब सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जनपद न्यायालय में जिला जज डॉ. गोकुलेश, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, तहसील में उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ-साथ तहसील, विकासखंड, कोतवाली, जिला अस्पताल सहित कई कार्यालयाें में ध्वजारोहण किया गया।

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य विपिन बिहारी द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य कण सिंह यादव, पं. जगप्रसाद तिवारी ने छात्र-छत्राआें को संबोधित किया। शिशु शिक्षा निकेतन में मुख्य अतिथि समाजसेवी विनोद पुरवार ने ध्वजारोहण किया।


शहर के वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामश्री महाविद्यालय, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, शिशु शिक्षा निकेतन, साईं इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी विद्यालयाें में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम रही। बाद में बच्चाें को मिठाई बांटी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed