Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Suspicious death of two laborers in liquor factory condition of three critical

UP: शराब फैक्टरी में दो मजदूरों की संदिग्ध मौत, तीन की हालत गंभीर; मकर संक्रांति पर सभी को जाना था बिहार

Tue, 09 Jan 2024 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 08:30 PM IST
सार

फैक्टरी के मैनेजर वीरेंद्र भदौरिया ने बताया कि पांच मजदूरों ने मकर संक्रांति त्योहार को लेकर घर जाने के लिए छुट्टी ली थी। मंगलवार को उन्हें बिहार जाना था। सोमवार की रात सभी ने मेला देखा और रात में पार्टी की थी।

विज्ञापन
Suspicious death of two laborers in liquor factory condition of three critical
गंभीरों को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर स्थित महोबा जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के कस्बा नौगांव स्थित शराब फैक्टरी में दो श्रमिकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। जिन्हें सीएचसी नौगांव से जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है। पुलिस कमरे में वेंटिलेशन व्यवस्था न होने से दम घुटने या अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका जता रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के कस्बा नौगांव में शराब फैक्टरी जेकपिन बेवरीज कॉक्स डिस्लरी स्थित है। यहां काम करने वाले श्रमिकों के कमरे का दरवाजा मंगलवार की सुबह 10 बजे तक नहीं खुला। अन्य कर्मचारियों ने कुंडी बजाते हुए आवाज लगाई लेकिन कोई आहट नहीं मिली। तब मामले की सूचना मैनेजर व पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो एक श्रमिक बाथरूम में और एक आगे के कमरे में अचेत पड़ा था जबकि तीन बिस्तर पर लेटे थे। सभी श्रमिकों को बाहर निकालकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया। जहां बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के खरौनी गांव निवासी पवन कुमार (30) व साथ में काम करने वाले प्रकाश (27) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि धीरेंद्र कुमार, नितिन और बृजेश की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन

फैक्टरी के मैनेजर वीरेंद्र भदौरिया ने बताया कि पांच मजदूरों ने मकर संक्रांति त्योहार को लेकर घर जाने के लिए छुट्टी ली थी। मंगलवार को उन्हें बिहार जाना था। सोमवार की रात सभी ने मेला देखा और रात में पार्टी की थी। सूचना मिलते ही पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। एसडीओपी नौगांव चंचलेश मारकम का कहना है कि कमरे में वेंटिलेशन नहीं था। ऐसे में दम घुटने या फिर रात में हुई पार्टी में अधिक शराब पीने से मौत हो सकती है। मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही सही कारण सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed