{"_id":"627d47181244ca40946280c5","slug":"suspended-food-safety-officer-created-ruckus-in-hotels-video-went-viral-mahoba-news-knp69642472","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटलों में किया हंगामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटलों में किया हंगामा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
महोबा। तत्कालीन एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय व नायब तहसीलदार पंकज गौतम के साथ अभद्रता मामले में शासन स्तर से 15 दिन पहले निलंबित किए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार ने शहर के आल्हा चौक स्थित होटलों में जमकर हंगामा काटा। संचालकों के साथ गाली-गलौज किए जाने पर लोगों का मजमा लग गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुलपहाड़ एसडीएम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अभद्रता कर दी थी। मेडिकल जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में कोतवाली कुलपहाड़ में मुकदमा दर्ज कराया गया था। डीएम ने मामले की जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। 27 अप्रैल को शासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार को निलंबित करते हुए कानपुर मंडल से संबद्ध किया था। साथ ही मामले की जांच उपायुक्त खाद्य लखनऊ को सौंपी गई थी।
शराब के नशे में दुकानदारों से अभद्रता व गाली-गलौज के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहे निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें शहर आल्हा चौक स्थित होटलों में जाकर संचालकों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की जा रही है। लोग उन्हें धकियाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
उधर अभिहीत अधिकारी डॉ. जतिन कुमार का कहना है कि निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार का अब उनके विभाग से कोई मतलब नहीं है। वह कानपुर मंडल में अटैच हैं। जिन लोगों से अभद्रता की गई है, वह एफआईआर कराएं। यदि वह विभाग में होते तो कार्रवाई के लिए लिखा जाता। वह जमानत पर बाहर हैं।