फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Surat will beautify ancient temples and tombs

प्राचीन मंदिर व मकबरों की संवरेगी सूरत

Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Surat will beautify ancient temples and tombs
गोपाल जी मंदिर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। कस्बा के प्राचीन कृष्ण देव मंदिर, ऐतिहासिक मकबरों की सुंदरता फिर लौटेगी। इसको लेकर जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्राचीन स्थलों का निरीक्षण किया। कस्बा के कोठी तालाब में बोटिंग चलवाने, गुलमर्ग में 110 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराने की कवायद शुुरू हो गई है। लखनऊ से आए इंजीनियर प्रद्यु्म्न मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी ने गुमान बिहारी मंदिर परिसर स्थित तालाब का निरीक्षण किया। इसके उपरांत समीप बने राजाओं-महाराजाओं के मकबरे को बचाने के लिए व पर्यटन की दृष्टि से सुंदरीकरण कराने का पहल की है। जिलाधिकारी ने कस्बा के रामपुर मंदिर ट्रस्ट के पुराने भवनों में एसडीएम आवास, चलचित्र निगम टॉकीज, पुराना इलाहाबाद बैंक परिसर, वी पार्क स्थित पुराना पावर गांधी पार्क स्ट्रीट, गुमान मैरी मंदिर, धर्मशाला एलपीएस भवन मंगलगढ़ किले के परिसर, गोपाल जी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इनके साथ सज्जा के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी पीयूष कुमार जयसवाल से बाहर से आने वाले सैलानी पर्यटक अतिथियों के ठहरने हेतु एक गेस्ट हाउस के लिए स्थल चयन करने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार परशुराम पटेल, अधिशासी अधिकारी , केके सोनकर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मुन्नीलाल, पालिका कर्मी सौरभ कुमार, संजीत कुमार, सभासद मनोज पाठक मंदिर ट्रस्ट कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed