फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Supreme Court advocate writes letter to DM to provide crop insurance to farmers

Mahoba News: किसानों को फसल बीमा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ने डीएम को लिखा पत्र

Sun, 05 Nov 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court advocate writes letter to DM to provide crop insurance to farmers
महोबा। लंबे समय से किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहीं महोबा निवासी सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह एक बार फिर आगे आई हैं। फसल बीमा न मिलने से परेशान किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर किसानों के बकाया फसल बीमा की राशि जल्द दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि किसानों को शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो वह बीमा कंपनियों के खिलाफ न्यायालय जाने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुंदेलखंड के किसान लंबे समय से दैवी आपदाओं के प्रकोप से जूझ रहे हैं। कभी अतिवर्षा तो कभी ओलावृष्टि से परेशान अन्नदाता रबी और खरीफ फसलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा कराते हैं। ताकि, नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके लेकिन बीमा कंपनियों की मनमानी के चलते किसानों को समय पर बीमा की धनराशि नहीं मिल पा रही है। दो दिन पहले अमर उजाला में बीमा कंपनियों की मनमानी को उजागर करती खबर पहले पेज पर प्रकाशित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ने उसका संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम महोबा को पत्र भेजकर किसानों के फसल बीमा का भुगतान शीघ्र कराए जाने की बात कही है। चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती तो वह महोबा के सभी किसानों की ओर से बीमा कंपनियों के खिलाफ दीवानी या फौजदारी कार्रवाई के लिए न्यायालय जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed