{"_id":"695ab0873d7d98aa570d1071","slug":"sunday-is-the-coldest-night-of-the-season-and-theres-no-relief-for-seven-days-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121229-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सीजन की सबसे ठंडी रात रविवार, अभी सात दिन राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सीजन की सबसे ठंडी रात रविवार, अभी सात दिन राहत नहीं
Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 08 परिचय-रेलवे स्टेशन महोबा में भीषण ठंड के बीच कंबल ओढ़कर इस तरह बचाव करते यात
महोबा। जिले में न्यूनतम तापमान छह डिग्री पहुंच जाने से रविवार की रात इस सीजन का सबसे रही। दिन में पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर के समय निकली धूप बेअसर रही। भीषण ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा। ट्रेनें घंटों लेट आने से यात्री स्टेशन परिसर पर ठिठुरते नजर आए।
रविवार की सुबह चारों ओर कोहरा छाया रहा। हालांकि, सुबह दस बजे के बाद कोहरा छट गया। कोहरे के चलते दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। जिससे हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस, महाकौशल समेत कई ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे देरी से आईं। स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार कर रहे दीपक, प्रमोद, रामप्रताप ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए रात आठ बजे स्टेशन आ गए थे। महाकौशल एक्सप्रेस आने का समय 09.45 बजे है लेकिन ट्रेन दो घंटे देरी से आई। इस दौरान चारों लोग एक कंबल के सहारे ठंड से बचाव करते रहे। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर-सागर, झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे व अन्य मार्गाें पर दृश्यता शून्य के करीब होने के चलते वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गुजरे।
कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि आने वाले दिनों में एक डिग्री तापमान के उतराव-चढ़ाव के साथ मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस पूरे सप्ताह कड़ाके की ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।