{"_id":"60bfafc38ebc3ef43a354122","slug":"suicide-mahoba-news-knp633008539","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ज्योरइया गांव में बीमारी से परेशान युवक ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ज्योरइया गांव निवासी बिहारीलाल कुशवाहा का पुत्र अमित कुमार (30) पिछले एक वर्ष से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। परिजनों ने आगरा व ग्वालियर में उसका इलाज कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला।
सोमवार शाम खाना खाने के बाद घर के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। तभी अमित ने फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो युवक का शव फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना से पत्नी उमा और दो पुत्रियों व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि थाने में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है।