फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Suffering due to partiality in encroachment campaign in Mahoba

महोबा में अतिक्रमण अभियान में पक्षपात होने से भड़के पीड़ित

Sun, 22 Nov 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Suffering due to partiality in encroachment campaign in Mahoba
अतिक्रमण अभियान में तोड़ा गया मकान व बगल में खड़ी बिल्डिंग - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिला प्रशासन द्वारा चरखारी बाईपास मार्ग पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में रविवार लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाया। कुछ लोगों के पक्के निर्माण ढहा दिए जाने और भाजपा व सपा से जुड़े नेताओं के प्रतिष्ठान न हटाए जाने से लोगों में आक्रोश दिखा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए अभियान बंद करा दिया। जिससे टीम वापस लौट आई।
जिला प्रशासन द्वारा चरखारी बाईपास मार्ग से अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार से शुरू हुआ था। सड़क के बीच से 55 फीट तक अतिक्रमण हटाया जाना है। रविवार को एसडीएम राजेेश कुमार यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बाईपास मार्ग पहुंची। जहां अतिक्रमण के दायरे में आ रहे कच्चे व पक्के निर्माणों को बुलडोजर से हटाया गया जबकि कुछ बिल्डिंग व प्रतिष्ठान छोड़ दिए गए। जिससे पीड़ित भड़क गए और अभियान में पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग पर एक सपा नेता के प्रतिष्ठान में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने अगल-बगल के अतिक्रमण को हटा दिया। सूचना पर सपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर सपा नेता का प्रतिष्ठान छोड़ दिया गया। इसी तरह एक भाजपा नेता का प्रतिष्ठान छोड़े जाने का पीड़ितों ने आरोप लगाया। मामले की शिकायत डीएम से की गई है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में जो दूरी तय की गई है। उसके अनुसार अतिक्रमण हटाया जाएगा। जो पक्के निर्माण छूट गए हैं उन्हें भी हटाया जाएगा। किसी के साथ भी पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed