{"_id":"58a5de964f1c1bcd57d84a2f","slug":"sue-18-who-was-driving-the-vehicle-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गाड़ी ने देने वाले 18 वाहन स्वामियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गाड़ी ने देने वाले 18 वाहन स्वामियों पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
BUS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर अधिग्रहीत किए जा रहे चार पहिया वाहनों के मालिकों द्वारा अधिग्रहण आदेश लेने से मना करने और निजी प्रयोग की बात कहने पर एआरटीओ ने 18 वाहन स्वामियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा है।
23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर वाहनों को अधिग्रहीत किया जा रहा है। ताकि पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों तक लाने ले जाने की व्यवस्था की जा सके। साथ ही चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को वाहन मुहैया कराए जा सके। वाहनों के अधिग्रहण की जिम्मेदारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुधेश तिवारी को सौंपी गई है।
एआरटीओ द्वारा वाहन स्वामियों के यहां अधिग्रहण आदेश भेजे गए, लेकिन तमाम वाहन स्वामियों ने अधिग्रहण आदेश लेने से मना दिया। साथ ही निर्वाचन कार्य के लिए अपना वाहन उपलब्ध न कराने की बात कही। एआरटीओ ने बताया कि अधिग्रहण आदेश लेने से इंकार करने वाले 18 स्कार्पियों व बोलेरो गाड़ी मालिकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
इसके आधार पर पुलिस ने गांव छिकहरा निवासी रामसजीवन, गांधीनगर निवासी ओमप्रकाश, आल्हा चौक निवासी देवेंद्र कुमार, गांधीनगर निवासी अजय सिंह, कृष्णकांत, गुढ़ा निवासी दयाशंकर, दिलीप सिंह, राजेंद्र कुमार समेत 18 वाहन स्वामियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पत्थरमंडी कबरई में सर्वाधिक वाहन है, लेकिन एआरटीओ द्वारा कस्बा कबरई के एक भी वाहन स्वामी का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। वाहन स्वामियों का आरोप है कि एआरटीओ द्वारा चहेतों को छोड़ा जा रहा है जबकि भाड़ा करके परिवार चलाने वाले लोगों को वेवजह परेशान किया जा रहा है।