फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   students

छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया

Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
students
कॉलेज में योगाभ्यास करते प्राचार्य व छात्र। - फोटो : MAHOBA
महोबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में योग सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। योग वैलनेस केंद्र सिजहरी के प्रशिक्षक सचिन गुप्ता व सहायक गिरीश कुमारी ने योग कराकर लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ व निरोगी रहता है। नियमित योगाभ्यास से हमें अस्पताल जाने की जरूरत नहीं रहती है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्व विद्यालय अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि योग का नियमित अभ्यास करें। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. डीके खरे, शैलेश तिवारी, रामजीवन सिंह मौजूद रहे। छतरपुर रोड स्थित मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में योगाचार्य संजय के नेतृत्व में छात्राओं को बज्रासन, अनुलोम-विलोम, पद्मासन, कपालभाति का योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह, प्रो. जगभान, प्रतीक्षा, शिवम विश्वकर्मा, नाजरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed