महोबा। एसके महाविद्यालय जैतपुर में उड़नदस्ता ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया। जिसकी कापी सीज कर विश्वविद्यालय को भेज दी है।
उड़न दस्ता राजकीय पीजी कॉलेज चरखारी के प्राचार्य डॉक्टर सीके चौरसिया वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील बाबू की टीम ने मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय महोबा, जय बुंदेलखंड महाविद्यालय कुलपहाड़, श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय कुलपहाड़, एसके महाविद्यालय जैतपुर, पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय मगरोल तथा बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय श्रीनगर में चल रही विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसके महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर इतिहास विषय में छात्र के पास से तीन पन्नों में नकल बरामद हुई है। छात्र को रेस्टिकेट कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।