फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up six people; FIR registered against 15.

Mahoba News: दबंगों ने छह लोगों को पीटा, 15 पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up six people; FIR registered against 15.
महोबा। जिले में दबंगों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इन मामलों में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

श्रीनगर थानाक्षेत्र के फुटेरा गांव में 29 जून को अरविंद सिंह सिद्ध बाबा के स्थान पर बकरियां को लेकर पहुंचे थे। इसी दाैरान मामूली बात पर पिपरामाफ निवासी रमन और लल्ला ने उनसे मारपीट की। दूसरे पक्ष से जीतेंद्र नायक ने गजेंद्र, प्रीतम, अरविंद और अजय राजपूत पर मारपीट का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं कबरई थाना के उटियां गांव में रामदेवी घर की सफाई कर रही थी। सुबह छह बजे अमित पचौरी, बालेंद्र, अनिल, राजी, मनोज और रेखा लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस गए। उन्होंने रामदेवी और उनके बेटों अंकित व देवकांत से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महोबकंठ थाना के लोहरगांव में जयंती ने बृजेंद्र सिंह, कमलेश और शिल्पी पर आरोप लगाया। जयंती के अनुसार पानी भरने के विवाद में आरोपियों ने बहू रोशनी से मारपीट की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सराजे के अनुसार तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed