फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up five people, including the village administrator; FIR lodged.

Mahoba News: दबंगों ने ग्राम प्रशासक समेत पांच को पीटा, प्राथमिकी

Sat, 12 Sep 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up five people, including the village administrator; FIR lodged.
महोबा। अलग-अलग घटनाओं में दबंगों ने ग्राम प्रशासक समेत पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी दयाशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात आठ बजे वह घर के दरवाजे पर बैठा था तभी अमित पटैरिया व गुड्डन वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े पिता देवकरन को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में थाना पनवाड़ी के रिछा गांव निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी पत्नी देवकुमारी और बहू प्रतीक्षा घर पर चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रही थीं। तभी नरेश व उसकी पत्नी गोमती लाठी-डंडे लेकर आ गई और बहू व पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


तीसरी घटना में थाना पनवाड़ी के शेरगढ़ निवासी रमेशचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में ग्राम प्रशासक है। उसकी पत्नी सुनीता दुकान पर थी तभी गांव के हरप्रसाद, रामकिशोर, राजेंद्र और राकेश ने अभद्रता की। सूचना पर जब वह पहुंचा तो चारों लोगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में जनपद हमीरपुर के स्वायरी निवासी केशरानी ने बेटी सोमवती के साथ देवर हरीचंद्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed