फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Stones pelted on roadways bus, driver brutally beaten

Mahoba News: रोडवेज बस मेंं पथराव, चालक को बेरहमी से पीटा

Mon, 05 May 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 05 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on roadways bus, driver brutally beaten
महोबकंठ (महोबा)। कस्बा महोबकंठ में सड़क पर खड़े वाहन को हटाने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने रोडवेज बस में पथराव करते हुए चालक को बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि, पथराव के दौरान कोई सवारी चुटहिल नहीं हुई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बस सवारियां भरकर रविवार की रात महोबा आ रही थी। तभी कस्बा महोबकंठ के बसंत वैली स्कूल के पास कुछ लोग सड़क पर वाहन खड़े किए थे। बस चालक दिलीप तिवारी ने वाहन हटाने की बात कही तो वह भड़क गए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रोडवेज बस में पथराव कर दिया। इतना ही नहीं बस चालक को नीचे उतारकर बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। तहरीर के आधार पर सूरज श्रीवास, मिथुन रैकवार, राज अनुरागी व हरिशंकर रैकवार निवासी जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश के खिलाफ मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed