फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sticks fired in two sides, seven injured

दो पक्षों में चटके लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी, सात घायल

Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sticks fired in two sides, seven injured
(महोबा)। थाना खरेला के एक गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर ात ाफ छेड़छाड़, जानलेवा हमला व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दो माह पहले दबंगों ने उसके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। रविवार की देर शाम उसकी मां खेतों से लौट रही थी। तभी दबंगों ने उसके रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। बीच-बचाव करने दौड़े भाई व पिता को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जगदीश, पप्पू, आशुतोष, मुन्ना, हरी, बबीता समेत सात लोगों के खिलाफ एकराय होकर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की बबीता ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed