फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Steno sales tax department of the train died slip

सेल टैक्स विभाग के स्टेनो ने ट्रेन से कट कर जान दी

Tue, 27 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 27 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Steno sales tax department of the train died slip
death
पत्नी से विवाद होने से क्षुब्ध सेल टैक्स विभाग के स्टेनो ने देर रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने शव की शिनाख्त कराई। उधर, मामले की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस में सेल टैक्स अधिवक्ता और कर्मचारियों की भारी भीड़ जमा रही। जनपद कौशांबी के ग्राम सिघांचल निवासी
विज्ञापन


जितेंद्र (40) सेल टैक्स विभाग में स्टेनो के पद पर तैनात था। सोमवार की रात को पत्नी से विवाद होने पर वह बाइक लेकर घर की कुंडी लगाकर निकल गया। कुंडी लगी होने के कारण पत्नी बाहर नहीं निकल सकी। पत्नी ने विभाग के कुछ कर्मचारियों को मोबाइल से पति के गुस्से में बाहर जाने की सूचना दी। कर्मचारी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर जितेंद्र
विज्ञापन


की तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब एक बजे के बाद जितेंद्र सिंह ने झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर दिसरापुर के पास ट्रेन से कट कर जान दे दी। मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटा शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जितेंद्र की पत्नी और विभाग के कर्मचारियों ने उसकी शिनाख्त की। इस घटना से सेल टैक्स विभाग में मंगलवार को कोई काम नहीं हुआ। विभाग में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। बताया गया कि मृतक के भाई शव को कौशांबी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed