फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   State Women's Commission member listened to the problems

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं

Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
State Women's Commission member listened to the problems
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्या सुनी। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अ धिकारियों को दिशा निर्देश दिए। महिला उत्पीड़न सम्बन्धी कुल 18 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

कबरई के आजाद नगर निवासी उर्मिला गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के ही दबंगों ने 13 जुलाई को मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीओ सिटी रामप्रवेश राय को आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए आदेशित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण सिंह, अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर मो. अवेश, सीओ सदर राम प्रवेश राय, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed