फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Starting from September 10 to encourage nutrition plan

10 सितंबर से शुरू हो रही हौसला पोषण योजना

Wed, 07 Sep 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 07 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Starting from September 10 to encourage nutrition plan
हौसला पोषण की बैठक में बोलते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
मुख्य विकास अधिकारी एके सिंह ने कहा कि 10 सितंबर से हौसला पोषण योजना की शुरूआत हो रही है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को खाना खिलाया जाना है। जिससे शिशु स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभासद और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ईमानदारी से करें। मुख्य विकास अधिकारी बुधवार को विकास भवन
विज्ञापन


सभागार में आयोजित हौसला पोषण योजना की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पुण्य कार्य है। अति कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए इस योजना को चालू किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके वार्ष्णेय ने कहा कि आयरन की गोलिया सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेज दी जाएंगी। गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण, खानपान और सफाई की
विज्ञापन


जानकारी दें। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि सभासदों व ग्रामीण अंचलों में ग्राम प्रधानों के साथ आंगनबाड़ियों के संयुक्त खाते खुलवा दिए गए हैं। खातों में पैसा भी स्थानांतरित कर दिया गया है। भोजन के साथ बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को तीन दिन दही दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को मीनू स्कूलों में बन रहे मिड डे मील की तरह दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान, सभासद और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed