{"_id":"62b4a8cef051b52cfe656ed8","slug":"sports-mahoba-news-knp703934085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रशिक्षक फुटबॉल खेलते मिले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रशिक्षक फुटबॉल खेलते मिले बच्चे
विज्ञापन
निरीक्षण में खिलाड़ियों से जानकारी लेते आरएसओ।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने गुरुवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी व फुटबॉल कोच रामचंद्र अनुपस्थित मिले। बिना प्रशिक्षक के फुटबॉल के प्रतिभागी खेलते मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उप क्रीड़ा अधिकारी से जवाब तलब किया है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुबह 6.20 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। फुटबॉल ग्राउंड पर बिना प्रशिक्षक बच्चे फुटबॉल खेलते मिले। उन्होंने जिम हॉल का निरीक्षण किया। वहां 20 से 25 ऑर्मी की ट्रेनिंग कर रहे युवा मौजूद मिले। कुछ युवक जिम में गलत तरीके से उपकरण प्रयोग कर रहे थे। उन्हें सही तरीके से चलाने की जानकारी दी। जिम हॉल के पंखे बंद मिले और गंदगी पाई गई। बैडमिंटन कोर्ट में भी प्रशिक्षक अनुपस्थित मिले। बैडमिंटन के लिए पंजीकृत 37 बच्चों में से महज छह बच्चे ही अभ्यास करते मिले। जिम हॉल के बाहर मौजूद छात्राओं से जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि वह 20 किमी दूर कबरई से जिम के लिए महोबा आते हैं। पहले कबरई में एक निजी जिम संचालित थी, जो अब बंद हो गई है। आरएसओ ने जिलाधिकारी मनोज कुमार को अवगत कराया। डीएम ने उप क्रीड़ा अधिकारी को तत्काल कबरई में ही छात्राओं के लिए व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। आरएसओ ने बताया कि निरीक्षण आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।