फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sports

चरखारी को हराकर जैतपुर ने जीती ट्राफी

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
sports
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग में सोमवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें जैतपुर ने चरखारी को 18 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली। विजेेता व उपविजेता टीम को शील्ड व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में चल रहे लीग के फाइनल मुकाबले में जैतपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 20 ओवर के निर्धारित मुकाबले में जैतपुर टीम ने 138 रन बनाए। जैतपुर की ओर से छत्रपाल ने 35, देवकरन ने 28 व अमित द्विवेदी ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चरखारी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटता गया। पूरी टीम 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जैतपुर ने यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया। चरखारी के धर्मेंद्र यादव को मैन ऑफ द सीरीज और जैतपुर के खिलाड़ी अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य संतोष कुमार सक्सेना, बीएसए सूर्यभान, वित्त एवं लेखाधिकारी रवि प्रकाश, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री राजीव तिवारी, रमाकांत मिश्रा, रामनरेश पाल, शैलेंद्र राजपूत, प्रदीप सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed