{"_id":"6223a395290a76237641d32b","slug":"sports-mahoba-news-knp684045646","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर दौड़ में प्रियंका और हेमंत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर दौड़ में प्रियंका और हेमंत अव्वल
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में चल रहे तीन दिवसीय 15वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रियंका और छात्र वर्ग में हेमंत अव्वल रहे। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्रा वर्ग की कुर्सी दौड़ में नेहा ने बाजी मारी जबकि क्रांति को दूसरा व चंदन को तीसरा स्थान मिला। छात्र वर्ग शतरंज में अरुण कुमार प्रथम, प्रवीण द्वितीय व नीलमणि तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चंदन, प्रियंका व सावित्री क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रियंका पहले, अंजलि दूसरे व साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।
छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पूजा ने बाजी मारी जबकि सेजल को दूसरा और तनिष्का को तीसरा स्थान मिला। छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हेमंत को पहला, मनीष को दूसरा व हर्ष को तीसरा स्थान मिला। छात्र वर्ग की ऊंचीकूद में निखिल कुमार व लंबीकूद में देव कुमार विजेता रहे। छात्रा वर्ग की लंबीकूद में कविता ने बाजी मारी। छात्रा वर्ग क्रिकेट में बीएड की टीम विजेता व बीए की टीम उपविजेता रही। छात्र वर्ग में बीए की टीम विजेता चुनी गई।