{"_id":"60329c998ebc3ee9593b1d0d","slug":"sports-mahoba-news-knp6131413134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी मलहरा ने श्रीनगर को हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी मलहरा ने श्रीनगर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा स्थित खेल के मैदान में हो रहे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला सेेेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें गढ़ी मलहरा टीम ने श्रीनगर को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गढ़ी मलहरा टीम के सोनू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सेमी फाइनल मुकाबले में श्रीनगर टीम के कप्तान आमिर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवर में 95 रन बनाकर आल आउट हो गई। श्रीनगर की ओर से पंकज ने 23 और सोनू ने 17 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ी मलहरा टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गढ़ी मलहरा ने 9 विकेट से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। गढ़ी मलहरा के खिलाड़ी अर्जुन ने 37 और छोटू ने 34 रनों का योगदान दिया। आयोजन समिति ने सोनू को मैन आफ द मैच घोषित किया। इस मौके पर संदीप यादव, प्रशांत श्रीवास, विनोद यादव व जगदीश वर्मा मौजूद रहे।