{"_id":"64cd4fee1ce4911063066c47","slug":"sports-college-land-could-not-be-measured-due-to-rain-mahoba-news-c-225-1-mah1001-727-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बारिश के चलते स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि की नहीं हो सकी पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बारिश के चलते स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि की नहीं हो सकी पैमाइश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। रुक-रुककर हो रही बारिश ने तहसील चरखारी के अकठौहा गांव में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि की पैमाइश के काम में बाधा उत्पन्न कर दी है। मौके पर पहुंची टीम बारिश के चलते जमीन की नापजोख नहीं कर सकी। हालांकि, बाद में चरखारी तहसील पहुंच राजस्व कर्मियों से जमीन का नक्शा हासिल किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने कहा कि इसी नक्शे के आधार पर बाउंड्रीवाल के निर्माण का डीपीआर तैयार किया जाएगा।
चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत की पहल पर जिले में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण को लेकर शासन ने स्वीकृति दी है। जमीन उपलब्ध हो जाने के बाद डीपीआर तैयार किए जाने के लिए शुक्रवार को कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के लखनऊ से आए एक्सईएन एके सचान, हमीरपुर से आए इंजीनियर योगेंद्र मिश्रा व आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी और अधिकारी अकठौहा गांव पहुंचे। इस दौरान बारिश अधिक होने के चलते जमीन की पैमाइश नहीं हो सकी। तब एक्सईएन व अन्य कर्मचारी चरखारी तहसील पहुंचे और लेखपाल से जमीन का नक्शा हासिल किया। इसके बाद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ ही जिला उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र ने चरखारी विधायक से स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण को लेकर वार्ता की। विधायक ने जिला उप क्रीड़ा अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खेल विभाग स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण को लेकर रुचि ले रहा है।
वर्जन
जिला उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने जमीन का नक्शा ले लिया है। उसी के आधार पर चहारदीवारी का डीपीआर तैयार किए जाने की बात कार्यदायी संस्था के अधिकारी कर रहे हैं।