{"_id":"57d987da4f1c1bbf24d47e0f","slug":"spg-security-cordon-will-be-in-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे राहुल गांधी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक लेते डीएम एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के महोबा आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 सितंबर को राहुल गांधी महोबा आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद 17 सितंबर को पनवाड़ी के नेहरू इंटर कालेज में खाट सभा का आयोजन होगा। इस संबंध में बुधवार को डीएम और एसपी ने पुलिस लाइन में एसपीजी के साथ बैठक कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का
खाका तैयार किया। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में राहुल गांधी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम वीरेश्वर सिंह ने हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के आने वाले रास्तों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उनसे मिलने वालों और पास जाने वालों का सर्च होगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक
राजेश सक्सेना के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे। डीएम वीरेश्वर सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 16 सितंबर की शाम बांदा जिले से महोबा की सीमा पर प्रवेश करेंगे। महोबा में ही विरमा भवन के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 17 सितंबर को आल्हा चौक में वीर आल्हा और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कुलपहाड़ बस स्टैंड में स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित है। पनवाड़ी के नेहरू इंटर कालेज में खाट सभा का आयोजन होगा। इसके बाद राहुल गांधी झांसी जिला के लिए रवाना होंगे।