फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SPG security cordon will be in Rahul Gandhi

एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे राहुल गांधी

Wed, 14 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 14 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
SPG security cordon will be in Rahul Gandhi
पुलिस लाइन में बैठक लेते डीएम एसपी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के महोबा आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 सितंबर को राहुल गांधी महोबा आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद 17 सितंबर को पनवाड़ी के नेहरू इंटर कालेज में खाट सभा का आयोजन होगा। इस संबंध में बुधवार को डीएम और एसपी ने पुलिस लाइन में एसपीजी के साथ बैठक  कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का
विज्ञापन


खाका तैयार किया। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में राहुल गांधी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम वीरेश्वर सिंह ने हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के आने वाले रास्तों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उनसे मिलने वालों और पास जाने वालों का सर्च होगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन


राजेश सक्सेना के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे। डीएम वीरेश्वर सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 16 सितंबर की शाम बांदा जिले से महोबा की सीमा पर प्रवेश करेंगे। महोबा में ही विरमा भवन के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 17 सितंबर को आल्हा चौक में वीर आल्हा और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कुलपहाड़ बस स्टैंड में स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित है। पनवाड़ी के नेहरू इंटर कालेज में खाट सभा का आयोजन होगा। इसके बाद राहुल गांधी झांसी जिला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed