{"_id":"66ba5433e3b83a65c004cd25","slug":"speeding-bike-collides-with-nilgai-youth-dies-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-108349-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराई, युवक की मौत
Mon, 12 Aug 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। महोबा-पनवाड़ी मार्ग पर छतेसर पुलिया के पास बाइक सड़क पर एकाएक आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।
वहीं, चचेरे भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
थाना महोबकंठ के कुनाटा निवासी हेमंत राजपूत (28) खेती करता था। रविवार की रात वह बाइक से चचेरे भाई मलखान (42) के साथ गांव के ही देवसिंह (33) की बुआ के यहां नकरा गांव जा रहा था।
रात करीब नौ बजे छतेसर पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक एकाएक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया जबकि मलखान की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। वहीं देव सिंह का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
मृतक के परिवार में पिता गोविंददास, पत्नी सपना व अन्य परिजन हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।