फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SP Vyapar Sabha took out candle march as tribute

सपा व्यापार सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रृद्घांजलि

Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP Vyapar Sabha took out candle march as tribute
महोबा। भाजपा शासनकाल में व्यापारियों की आत्महत्या को लेकर सपा व्यापार सभा ने शहर में कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी। कहा कि भाजपा सरकार मृतक व्यापारियों के परिजनों से मुलाकात करे और उनके माफी मांगे।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि एनसीआरबी के हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में 11,716 व्यापारियों ने आत्महत्या की है। व्यापारियों की आत्महत्या में लगभग 50 फीसदी बढ़ोत्तरी भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों का नतीजा है। पूर्व राज्य मंत्री सिद्धगोपाल साहू, सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने भाजपा की नीतियों को जमकर कोसा। कैंडल मार्च में सपा जिला उपाध्यक्ष शाहिद अली राजू, ताहिर उद्दीन सिद्दिकी, जाफिर अंसारी, जलील पठान, जुनैद, सोनू चौरसिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed