{"_id":"626443b6844c093c74176c90","slug":"sp-nirdesh-unnao-samadhan-day-mahoba-news-knp692910213","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस पर फरियादियों का रहा टोटा, महज चार शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस पर फरियादियों का रहा टोटा, महज चार शिकायतें आईं
विज्ञापन
समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम-एसपी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/कुलपहाड़। थाना समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा रहा। शनिवार को शहर कोतवाली व कुलपहाड़ कोतवाली में महज चार शिकायतें आईं लेकिन मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
शहर कोतवाली में डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित महज दो शिकायतें आईं। डीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम जितेंद्र सिंह, कोतवाल बलराम सिंह मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार एसडीएम सुथान अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं। मुढ़ारी निवासी राजाबाई ने ससुर की जमीन से हिस्सा दिलाए जाने की मांग की। वहीं सुगिरा निवासी सुनीता ने पड़ोसी द्वारा उसके मकान की ओर तीन फीट छज्जा निकालने से होने वाली परेशानी से अवगत कराया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार, एसआई सुनील मिश्रा मौजूद रहे।