फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SP gives instructions for disposal of pending deliberations

एसपी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश

Wed, 18 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP gives instructions for disposal of pending deliberations
महोबा। एसपी मणिलाल पाटीदार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपराध गोष्ठी में एसपी ने महिला संबंधित मामलों में विधिक कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि आगंतुक कक्ष में आने वाले फरियादी की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोष्ठी के दौरान आयोजित सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने, अपने हाथों को समय-समय पर धोने, किसी से हाथ न मिलाने और बैरकों साफ-सुथरा रखने के अपील की। गोष्ठी में प्रतिसार निरीक्षक सैनजीत सिंह, एमटीओ ललित नारायण दुबे, सतीश कुमार, पीआरओ देवेंद्र शुक्ला सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। गोष्ठी के बाद एसपी ने कुंभ मेला में ड्यूटी करने वाले सीओ चरखारी दिनेश यादव समेत कई पुलिसकर्मियों को कुंभ सेवा मेडल एवं प्रशंसा-पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed