{"_id":"57dd8a354f1c1be97cd47e32","slug":"sp-bsp-contractor-consumed-bundelkhand-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड पैकेज खा गए सपा-बसपा के ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड पैकेज खा गए सपा-बसपा के ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सभा में बोलते राहुल गांधी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड के बदहाल किसानों का दर्द बांटने किसान यात्रा लेकर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। यह सिर्फ पूंजीपतियों की हितैषी है। यही वजह है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों का एक रुपया भी कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने एलान किया कि केंद्र या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बुंदेलखंड को अन्ना प्रथा से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी शनिवार को नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी में आयोजित खाट सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रहे हैं। कुछ दिन पहले मोदी ने कहा था कि हमने भ्रष्टाचार मिटा दिया है, लेकिन अभी भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ है। कहा कि यूपीए सरकार ने 70 हजार करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया था लेकिन मोदी सरकार ने खून पसीना बहाने वाले किसानों का कर्ज माफ करना तो दूर उन्हें बीमा तक की राशि नहीं दी। कहा कि किसान यात्रा शुरू करने का मकसद यह है कि मोदी का ध्यान गरीब किसानों तक जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा गाय के नाम पर राजनीति तो करती है लेकिन सड़कों पर घूम रही हजारों गायों की सुध नहीं ली। इससे आये दिन गाय वाहनों की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो अन्ना प्रथा की समस्या का निस्तारण कराएंगे। कहा कि यूपीए सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये दिया, लेकिन यह पैसा सपा और बसपा के ठेकेदारों के हाथों में चला गया।
विज्ञापन
मोदी सरकार के पास कर्ज माफ करने के लिए पैसा है, लेकिन वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही है। कहा कि अब किसानों को अपना कर्ज माफ कराने के लिए शक्ति दिखानी होगी। यह भी कहा कि मोदी ने हर गरीब का खाता खुलवाकर 15-15 लाख रुपये भेजने का वायदा किया था, लेकिन किसी के खाते में एक रुपया भी नहीं भेजा गया। अच्छे दिन आने का झूठा वादा करके मोदी ने सत्ता हथियाई। कहा कि खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्डधारकों को सस्ता अनाज और मनरेगा के तहत रोजगार यूपीए सरकार की देन है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह, प्रीतम सिंह किसान, रामजीवन यादव, मनोज तिवारी, निर्दोष दीक्षित, जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।