फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son strangled mother to death for alcohol

शराब के लिए पैसे न देने पर मां को गला दबाकर मार डाला

Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Son strangled mother to death for alcohol
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी पुत्र ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी, बचाने के दौरान पिता को भी पीटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसौरा गांव निवासी चंद्रबली अनुरागी घर पर किराना की छोटी दुकान किए है। इसके अलावा वह मजदूरी भी करता है। उसका इकलौता पुत्र चंद्रशेखर शराब का आदी है। वह अक्सर शराब के लिए पैसे की मांग करता था, न देने पर मारपीट करता था। पिता चंद्रबली ने बताया कि बुधवार की सुबह नौ बजे चंद्रशेखर ने अपनी मां रामप्यारी (55) से शराब के लिए पैसे मांगे। विरोध करने पर उसने मारपीट करते हुए मां का गला दबा दिया शोर सुनकर वह पहुंचे तो उसके साथ भी बेटे ने मारपीट की। गंभीर हालत में रामप्यारी को जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ चरखारी व थानाध्यक्ष ने गांव पहुंच घटनास्थल का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की। चंद्रबली का कहना है कि उसका पुत्र शराब के नशे में अक्सर उनसे मारपीट करता था। आज रुपये देने से मना करने पर मां का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed