{"_id":"58e144934f1c1b72735b3c4e","slug":"son-of-a-drowning-boy-in-badkhera-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़खेरा बांध में बालक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़खेरा बांध में बालक की डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/महोबा
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बड़खेरा बांध में नहाने गए आठ वर्षीय मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।थाना अजनर के ग्राम आनंदपुरा निवासी उदयभान (आठ) पुत्र रामकुमार शनिवार की शाम दोस्तों के साथ खेलते खेलते बड़खेराबांध चला गया। बांध में उदयभान नहाने लगा तभी अन्य दोस्त लौट आए। देर शाम तक उदयभान के घर न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। गांव में तलाश करने के बाद बालक का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
जब परिजन और ग्रामीण बड़खेरा बांध पहुंचे तो उदयभान का पानी में शव उतराता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना अजनर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस दफा बेहतर बारिश होने से बांध और तालाब भरे है। गहरे पानी में जाने से बालक की मौत हुई है।
विज्ञापन