फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Solar lamps having students face bloom

सोलर लैंप पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

Tue, 26 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Tue, 26 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Solar lamps having students face bloom
सोलर लैंप के साथ छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सोलर लैंप वितरण का आयोजन हुआ। नेडा विभाग की ओर से चार सैकड़ा छात्राआें को सोलर लैंप बांटे गए। सोलर लैंप पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में सोलर लैंप वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ नेडा अधिकारी डा. एसपी सिंह व डा. ज्योति सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीडीओ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा सोलर लैंप से छात्राओं को बिजली जाने के बाद भी पढ़ाई में दिक्कत नहीं होगी। सूर्य की ऊर्जा में चार्ज करने के बाद तीन से चार घंटे यह लैंप रोशनी देगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की चार सैकड़ा छात्राओं को नेडा विभाग ने सोलर लैंप दिया। नि:शुल्क सोलर लैंप पाकर छात्राएं खुशी हुईं। कार्यक्रम में जगभान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, साकेत सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, नीरज निगम, आदर्श सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed