{"_id":"6afdeed6131c1bf39d030935","slug":"action-will-be-taken-in-case-of-negligence-in-revenue-collection-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130777-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
महोबा। राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य समय से पूरे करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश डीएम प्रभास कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने विभागवार वसूली की प्रगति परखते हुए स्टांप व रजिस्ट्रेशन, आबकारी और व्यापार कर में आय बढ़ाने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग को प्रवर्तन कार्य तेज करने व व्यापार कर में अपेक्षित प्रगति लाने को कहा। बिजली विभाग को बकाया बिलों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, खनिज विभाग को रॉयल्टी बढ़ाने और निकायों को गृह व जलकर की शत-प्रतिशत वसूली पूरी करने को कहा।
उन्होंने 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की। मुख्य और विविध देयों की वसूली में तेजी लाने व लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। कहा कि सभी अधिकारी नियमित समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। इस मौके पर एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह, एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी, एसडीएम शिवध्यान पांडेय आदि मौजूद रहे।